बिरधा : भारी बारिश के चलते गिरी मकान की दीवार, बाल-बाल बचे ग्रामीण

बिरधा गांव में भारी बारिश के चलते गिरी मकान की दीवार, बाल-बाल बचा परिवार

ललितपुर जिले के बिरधा गांव में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी धनीराम अहिरवार के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस समय यह घटना हुई, उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, जो गनीमत रही कि बाल-बाल बच गए।

दीवार गिरने से धनीराम अहिरवार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा मकान नहीं है। इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और नुकसान का आकलन कर उचित सहायता राशि दिलाने की मांग की है। साथ ही, प्रशासन से परिवार को रहने के लिए आवास मुहैया कराने का भी अनुरोध किया गया है।

बिरधा : भारी बारिश के चलते गिरी मकान की दीवार, बाल-बाल बचे ग्रामीण - बिरधा - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

Chandrbhan Bhaskar

@bhaskarchandrbha

0 फॉलोअर्स