सिरोंज।
ऐतिहासिक एवं अतिशय क्षेत्र नवागढ़ तीर्थ में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन के दौरान जैन समाज, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी के संयोजन में आयोजित इस समारोह में देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को उपाधियां प्रदान की गईं समारोह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को ‘समाज रत्न’, पूर्व विधायक सुनील जैन को ‘युवक रत्न’, ब्रह्मचारी भैया जय निषांत जी को ‘तीर्थ क्षेत्र रत्न’ और भरत सेठ को ‘आईजा रत्न’ से नवाजा गया।
यह सम्मान समारोह मुनि श्री 108 मंगलानंद सागर महाराज एवं मुनि श्री मंगल सागर महाराज के सान्निध्य तथा ब्रह्मचारी भैया जय निषांत जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नीति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना जैन, पूर्व मंत्री एवं विधायक यादवेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन रायपुर, कमल जैन झांसी और श्रीमती निधि जैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं जैन समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे मुनि श्री मंगल सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि नवागढ़ क्षेत्र ने जैन इतिहास के अनेक महत्वपूर्ण आयामों को संरक्षित कर रखा है।
उन्होंने इस क्षेत्र के इतिहास, पुरातात्विक महत्व एवं धार्मिक विरासत को गंभीरता से समझने और संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
उन्होंने पत्रकारों से शासन और प्रशासन के दबाव से मुक्त होकर निष्ठा, सजगता और निष्पक्षता के साथ सत्य के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने भारतीय संस्कृति और सामाजिक परिवेश के संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह ने नवागढ़ के विकास के लिए मीडिया, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से आपसी समन्वय एवं सद्भाव के साथ कार्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। नीति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों को समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया।
उन्होंने नवागढ़ गुरुकुलम के विद्यार्थियों के लिए विशेष पुरस्कार एवं सम्मान योजनाएं संचालित करने का सुझाव दिया।ब्रह्मचारी भैया जय कुमार निषांत ने नवागढ़ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह क्षेत्र हजारों वर्ष प्राचीन शैलाश्रयों, रहस्यमय शैलचित्रों तथा गुप्त, प्रतिहार एवं चंदेल काल के इतिहास को समेटे हुए है।
उन्होंने कहा कि नवागढ़ के इतिहास पर व्यापक शोध और दस्तावेजीकरण की आवश्यकता है।वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन रायपुर ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से जैन दर्शन, भगवान महावीर के सिद्धांतों और अहिंसा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जैन झांसी ने पत्रकारों से निर्भीक होकर लेखनी का उपयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि युवा और पत्रकार मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
उन्होंने नवागढ़ को पूरे देश की सांस्कृतिक संपदा बताते हुए इसके संरक्षण के लिए एकजुट प्रयास करने पर जोर दिया।इंदौर में होगा आईजा का राष्ट्रीय सम्मेलननवागढ़ तीर्थ में आईजा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी संपन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने जानकारी दी कि आगामी माह में मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में इंदौर में आईजा का राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यह सम्मेलन आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया के निर्देशन में होगा। बैठक में संगठन को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने और जैन समाज से जुड़े पत्रकारों को एक मंच पर लाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।