झांसी के थाना नवाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना के 10 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। इस दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल जीवन रक्षा के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और लूटा गया सामान बरामद किया है। बरामदगी में 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस शामिल है। इसके अलावा, 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। पुलिस ने घटना में लूटा गया मंगलसूत्र, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 1,250 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
इस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना नवाबाद में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह ने विस्तृत जानकारी दी है।