🇮🇳 देशभक्ति के रंग में रंगा बबीना, निकली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳

🇮🇳 देशभक्ति के रंग में रंगा बबीना, निकली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳
बबीना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन जी के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा साहू जी के निर्देशन में ब्लॉक सभागार से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा ब्लॉक सभागार से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तालाब चुंगी पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस मेन चौराहे पर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़क के दोनों ओर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत किया। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कर उसके प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रकट की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजता नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यात्रा को भव्य और यादगार बना दिया।
🇮🇳 तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।

लेखक के बारे में

Sumit sahu

@ssahu41094

Reporter Babina CanT Jhansi

994 फॉलोअर्स