झांसी कानपुर हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा: जिसमें माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो अन्य लोगों की मौत.

यूपी के झांसी में झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ एक भीषण सड़क हादसा जिसमें अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत की मौके पर ही मौत, तथा क्रेटा कार में सवार तीन अ

न्य लोग गंभीर रूप से घायल यह सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे तभी अचानक यह हादसा हो गयाजैसा कि आपको बता दे की इस वक्त की सबसे बड़ी

खबर उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है यह हादसा झांसी जिले के पूंछ थाना क्षे

त्र में झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया प्रारंभिक ज

ानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जिला जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया हादसे में अबान अह

मद और उनके एक साथी सोनू उर्फ जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार क

िया गया इसके बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है तो वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने क्षतिग्र

स्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया और दोंनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी भेज दिया तो वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है शुरुआती जांच

में तेज रफ्तार और वाहन के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही हैजैसा कि आपको बता दे की अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों मे

ं से एक थे वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद उन्हें और उनके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह भेजा गया था बाद में अदालत के आदेश पर दोनों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौं

प दिया गया था तो वहीं उनके भाई अली अहमद वर्तमान में झांसी जिला जेल में बंद हैं जिनसे मिलने के लिए अबान अपने साथियों के साथ जा रहे थे तभी अचानक यह घटना घटित हो गईयह हादसा एक बार फिर अतीक अहमद

परिवार से जुड़ी घटनाओं को लेकर चर्चा का विषय बन गया है पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है फिलहाल घायलों का इलाज झांसी के मेडिकल

कॉलेज में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.तो वहीं देर शाम अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके साथी सोनू के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद एंबुलेंस द्वारा प्रयागराज ले ज

ाया गया.

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स