धर्म परिवर्तन कराने ले जा रहे ग्रामीणों से भरी बस विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपी महिलाओं समेत दो दर्जन से अधिक लोग हिरासत में.

इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के जालौन से आ रही है जहां धर्म परिवर्तन कराने ले जा रहे ग्रामीणों से भरी बस को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दी है इस बस में कई महिलाओं समेत दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे.दरअसल यह बस मदारीपुर गांव से ग्रामीणों को बस में भरकर लखनऊ ले जा रही थी तो वहीं गांव-गांव से गरीब परिवारों को लालच देकर जुटाने की भी चर्चा व्याप्त है तथा सिरसा थाना क्षेत्र के ऊध गांव से नेटवर्क संचालित होने की आशंका भी फिलहाल सूचना पर SDM रिंकू सिंह राही सीओ जालौन मौके पर पहुंचे गये है और पुलिस सभी लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वहीं पकड़े गए लोग लखनऊ जाने की बात भी स्वीकार कर रहे है.जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदारीपुर का मामला. जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स