"विदिशा रेड क्रॉस सचिव संदीप उदयवाल ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर मनाया जन्मदिन"विदिशा से शोभित जैन की रिपोर्ट।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा विदिशा के सचिव संदीप उदयवाल ने अपने जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा छोड़ इसे समाज सेवा को समर्पित किया।
शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कोई व्यक्तिगत आयोजन नहीं किया, बल्कि पूरे शहर में एक वृहद सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया।यह अभियान जिला कलेक्टर एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा, नपा टीम और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों और डिवाइडरों पर चेतावनी व प्रेरणादायी बोर्ड लगाए गए।
रेड क्रॉस टीम ने कॉन्वेंट स्कूल से पीतल मिल, अहमदपुर चौराहा, सिविल लाइन, नीमताल, विवेकानंद चौराहा और मुखर्जी नगर से रामलीला चौराहा जैसे व्यस्त व दुर्घटना संभावित रूटों पर ये बोर्ड स्थापित किए।इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ.
सचिन गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सुजीत देवलिया, मयंक सोनी, लायन अरुण कुमार सोनी, श्रीराम स्वरूप चौहान, राजेंद्र साहू, मनीष सिंघई, दीवान मंगतानी, कपिल बलेचा, सोनू, देवेंद्र परिहार, असलम शेख, ऋषि जालौरी, मोहनलाल साहू, प्रदीप सोनी, बृजेंद्र भगोरिया,सुमित सुमन, अखिलेश विश्वकर्मा, श्वेत्रिक दत्ता, डॉ.
ऋषभ जैन, घनश्याम, प्रीतम रघुवंशी, आनंद चौला, प्रद्युम्न श्रीवास्तव एवं कृष्णगोपाल गाठौर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए उदयवाल को बधाई दी और निरंतर जनसेवा की कामना की।