झांसी के ईलाइट चौराहे के चर्चित हरि शंकर भोजनालय में ग्राहक से मारपीट.
झाँसी के ईलाइट चौराहे स्थित एक चर्चित भोजनालय में शनिवार को खाने की गुणवत्ता को लेकर ग्राहक और भोजनालय के स्टाफ के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें ग्राहक घायल हो गया.घटना में ग्राहक के सिर पर गंभीर चोट आई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राहक ने भोजन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। इसी बात को लेकर भोजनालय के कर्मचारियों और ग्राहक के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और स्टाफ पर ग्राहक के साथ मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में ग्राहक का सिर फट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया घायल ग्राहक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए भोजनालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।