भेल मेसूनेे मकान मेंधाबा लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार
रिपोर्टर अर्चना श्रीवास . सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गएबबीना थाना क्षेत्र की भेल चौकी के अंतर्गत आरा मशीन स्थित एक सूने घर में लाखों रुपए के जेवर और नगदी की चोरी हो गई। चोरों ने डायमंड के आभूषणों सहित सोने की चेन, अंगूठिया
संवाददाता, ललितपुर
05 जुलाई 2026, 05:48 PM2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
भेल मेसूनेे मकान मेंधाबा लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार
खबर सुनें
केवल खबर का कंटेंट पढ़ा जाएगा
भेल मेसूनेे मकान मेंधाबा लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार
रिपोर्टर अर्चना श्रीवास . सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए
बबीना थाना क्षेत्र की भेल चौकी के अंतर्गत आरा मशीन स्थित एक सूने घर में लाखों रुपए के जेवर और नगदी की चोरी हो गई। चोरों ने डायमंड के आभूषणों सहित सोने की चेन, अंगूठियां और 10,000 रुपये नकद पर हाथ साफ किया। घटना का पता तब चला जब सुबह नौकरानी घर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आरा मशीन निवासी अशोक वर्मा ने बबीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके साडू भाई बी. के. रतनम, अपनी पत्नी कुसुम, बेटे और बेटी के साथ परिवार कॉलोनी में रहते हैं। बी. के. रतनम और उनकी पत्नी 22 तारीख को सऊदी अरब चले गए थे। उनका बेटा कमलेश भी उसी दिन अमेरिका चला गया, जबकि बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए आगरा में रहती है। इस प्रकार 22 तारीख से घर पूरी तरह खाली था। घर में अकेली नौकरानी थी, जो 29 तारीख से नहीं आई थी। जब वह 2 तारीख को घर पहुंची, तो उसने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने बड़े आराम से चोरी को अंजाम दिया और जाते समय सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ डीवीआर भी अपने साथ ले गए। कॉलोनी में बने तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में सारा कीमती सामान रखा हुआ था।
अशोक वर्मा के मुताबिक, चोरों ने घर से तीन तोला की दो सोने की चेन, पांच ग्राम की दो अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, दो हीरे की नथनी, एक जोड़ी पायल, कमर पेटी, कान की झुमकी, पांच जोड़ी बिछिया और डायमंड की कान की बालियां चुरा लीं। इसके अतिरिक्त, 10,000 रुपये नकद भी चोरी हुए हैं।