झांसी में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार सुबह 3:45 बजे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है दोनों ने सीपरी बाजार में 2-3 जुलाई की रात को एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया था तब से पुलिस उनके पीछे लगी थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी गोली चलाने लगा पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया दोनों से तमंचे, कारतूस और चोरी का माल बरामद हुआ है चित्रा चौराहा पर सेंट्रल होटल के पीछे रहने वाले आकाश राय ने 3 जुलाई को सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी थी बताया था कि 2-3 जुलाई की रात को दो चोर उसकी दुकान में घुस आए दोनों ने चोरी का प्रयास किया तो नींद खुल गई एक चोर ने दुकान से हार्डडिस्क, गुल्लक से 500 रुपए किए इसके अलावा एक प्रिंटर, कांच और माउस को क्षतिग्रस्त कर गए इसके अलावा पड़ोस के मिशन कम्पाउंड में सुपर मार्केट नामक शॉप की शटर तोड़कर 25 हजार रुपए चोरी किए कैश, मेकअप का सामान, परफ्यूम, साबुन आदि सामान चुराकर ले गए। ये स्टोर अमित यादव का है इसी तरह रूबि कुशवाहा की कॉस्मेटिक स्टोर से कैश चोरी किया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया- शनिवार सुबह 3:45 बजे सीपरी बाजार पुलिस शिवानी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मिशन कम्पाउंड में चोरी करने वाले दो चोर सिमरधा गांव के प्रतीक्षालय के पास खड़े हैं सूचना पर पुलिस ने दबिश दी गई आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाने लगा पुलिस ने घेरकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र के करई गांव निवासी बृजेन्द्र रावत पुत्र बाबूलाल रावत और विरेन्द्र सिंह पुत्र नत्थू कुशवाहा को गिरफ्तार कर दिया उनसे साबुन, 18 परफ्यूम, दो शैम्पू, दो तमंचा, कारतूस, 3930 रुपए कैश और अन्य सामान बरामद हुआ है।