लायंस क्लब विदिशा बेतवा ने सम्मानपूर्वक मनाया डॉक्टर्स डे और सीए डे, समाज के सजग प्रहरियों का हुआ सम्मान

विदिशा से शोभित जैन की रिपोर्ट

​विदिशा। लायंस क्लब विदिशा बेतवा द्वारा 1 जुलाई को 'राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे' एवं 'सीए डे' के अवसर पर एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष लायन रश्मि चंदेल, सचिव लायन स्वाती चौकसे एवं कोषाध्यक्ष लायन निशा चौकसे सहित क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के इन दो महत्वपूर्ण स्तंभों (चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स) के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
​मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित डॉक्टरों और सीए को क्लब की ओर से शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

​इनका हुआ गरिमामयी सम्मान:

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीजन चेयरपर्सन डॉ. आरती शर्मा, ज़ोन चेयरपर्सन डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. डोली कोठारी, डॉ. अनुज दुबे, डॉ. शरद बिल्थरिया, डॉ. नितिन सिंघई, डॉ. शैली सिंघई एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) विकास कुमार जैन का आत्मीय सम्मान किया गया।

​क्लब सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति:

इस अवसर पर लायंस क्लब बेतवा की सक्रिय सदस्य लायन अनुषा सैनी, लायन मिथलेश साहू, लायन अर्चना सोनी, लायन सुचिता सर्राफ, लायन रेखा यादव, लायन अनामिका श्रीवास्तव एवं लायन रजनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
​कार्यक्रम का सफल और सुचारू संचालन लायन मंजीता परमार द्वारा किया गया। क्लब की नवनियुक्त टीम ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स