झांसी में अवैध शराब के खिलाफ अभियान अर्चना श्रीवास की रिपोर्टझांसी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टहरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, मौके से भारी मात्रा में लहन, शराब बनाने की भट्टियां और उपकरण भी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।वीओ-1अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टहरौली पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।वीओ-2कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीशा पत्नी दिनेश कबूतरा निवासी अशोक नगर बकायन और रागनी पत्नी अशोक निवासी फुटेरा लक्ष्मणपुरा को गिरफ्तार किया।
दोनों महिलाओं के कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वीओ-3पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी।
छापेमारी के दौरान करीब 10 हजार लीटर लहन, शराब बनाने की भट्टियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।