पिछोर बना किसानों का 'खाद हब', विधायक प्रीतम लोधी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
अतुल कुमार जैन
पिछोर। खरीफ सीजन की शुरुआत में ही जहां शिवपुरी जिले के अधिकांश इलाकों में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं पिछोर विधानसभा क्षेत्र किसानों के लिए 'राहत केंद्र' बनकर सामने आया है। इसका पूरा क्रेडिट क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के ग्राउंड जीरो पर एक्टिव होने और अफसरों को दिए गए सख्त निर्देशों को जा रहा है।
(आज सुबह-सुबह मारा छापा)
विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आज सुबह पिछोर स्थित सरकारी खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे विधायक ने सबसे पहले स्टॉक रजिस्टर तलब किए और भौतिक सत्यापन कराया। इसके बाद लाइन में लगे किसानों से सीधे बात की और वितरण व्यवस्था की हकीकत जानी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम प्रभारी और कृषि विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा, _"किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना नहीं चाहिए। वितरण में पारदर्शिता और टोकन सिस्टम सख्ती से लागू हो। अगर किसी किसान की शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्रवाई तय है।"_
(पिछोर बना खाद हब, दूसरे क्षेत्रों से भी आ रहे किसान)
विधायक के लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा है कि आज पिछोर विधानसभा में खाद की कोई कमी नहीं है। यही वजह है कि पिछोर के साथ-साथ खनियाधाना, करैरा और शिवपुरी ब्लॉक के किसान भी यहां खाद लेने पहुंच रहे हैं।
किसान रामसेवक लोधी, ग्राम भौंती ने बताया, _"हमारे यहां 2 दिन से खाद नहीं मिल रही थी। सुना कि पिछोर में आसानी से मिल रही है तो यहां आ गए। आधार कार्ड दिखाया और 15 मिनट में खाद मिल गई।"_
(किसान बोले - विधायक जी की वजह से नहीं आ रही खेती में बाधा)
किसानों में इस बात को लेकर संतोष है कि बुवाई के ऐन वक्त पर उन्हें खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा। ग्राम सेमरखेड़ी के किसान हरिओम यादव ने कहा, _"पिछले साल खाद के लिए रात-रात भर लाइन में लगते थे। इस बार विधायक जी खुद रोज गोदाम आ रहे हैं, इसलिए कालाबाजारी भी नहीं हो रही।"_
(किसान देश की रीढ़, उनकी सेवा प्राथमिकता - प्रीतम लोधी)
निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा, _"किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि खाद वितरण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना शासन की मंशा है और हम उसे पूरा कर रहे हैं।"_
उन्होंने आगे कहा, _"किसान का सम्मान ही मेरी पहचान है। जब तक एक भी किसान परेशान है, तब तक मेरा निरीक्षण जारी रहेगा। पिछोर को किसानों के लिए भरोसे का केंद्र बनाना मेरा संकल्प है।"_
(क्या है पूरा मामला)
दरअसल, खरीफ सीजन शुरू होते ही यूरिया और DAP की मांग बढ़ गई है। कई जिलों से खाद की कमी की खबरें आ रही हैं। लेकिन पिछोर में विधायक के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण एडवांस प्लानिंग कर पर्याप्त स्टॉक मंगाया गया। साथ ही वितरण केंद्रों पर विधायक के औचक दौरों से कालाबाजारी पर भी लगाम लगी है।
(अगला कदम)
विधायक ने बताया कि वे अगले सप्ताह सभी सोसायटियों का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही किसानों से अपील की कि कोई भी कर्मचारी पैसे मांगे या परेशान करे तो सीधे उन्हें फोन करें।

📸 और तस्वीरें
×