अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री Anupriya Patel के निर्देशन अनुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष R. P. Gautam के अनुमोदन से जिला की समीक्षा बैठक राजा हरिश्चंद्र पैलेस मऊरानीपुर विधानसभा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय भरत सिंह पचवारा (जिलाध्यक्ष, अपना दल एस) ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि माननीय अरविंद्र पटेल (राष्ट्रीय महासचिव एवं व्यापार मंच) रहे। इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और संगठन की मजबूती, एकता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने तथा सामाजिक न्याय एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की एकजुटता और अनुशासन का परिचय देते हुए संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सुभाष रायकवार जिला महासचिव अपना दल एस झांसी बुंदेलखंड अध्यक्ष कश्यप निषाद संगठन भारत,सुशील कुमार प्रधान (जिला उपाध्यक्ष), भरत सिंह मदारवास (जिला महासचिव), धीरू पटेल (जिला उपाध्यक्ष), चंदन सिंह (जिला सचिव) श्रीमती कुसमा हल्काई रायकवार सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📸 और तस्वीरें