झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 चोरी की मोटरसाइकिलें व तमंचा बरामद.पुलिस ने 24 घंटे में खोला बाइक चोरी का मामला, दो शातिर चोर गिरफ्तार.

झांसी! अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें, एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान केपी सिंह लोधी निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश) और अमित लोधी निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है। दोनों को बैंकर्स कॉलोनी, राजघाट क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक सीपरी बाजार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से संबंधित पाई गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स