झाँसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 40 लाख की बैंक ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 37 लाख रुपये फ्रीज RTGS/NEFT फॉर्म में हेराफेरी कर उड़ाए लाखों, पश्चिम बंगाल का शातिर झाँसी में दबोचा गया.

झाँसी! नवाबाद थाना पुलिस ने बैंक खातों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर RTGS/NEFT फॉर्म में हेराफेरी कर खाताधारकों की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप है
पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक करीब 40 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 37 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करा दिए, जिससे बड़ी धनराशि सुरक्षित हो सकी
गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी बताया गया है। उसके कब्जे से नगदी, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड तथा कई चेक बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी झाँसी में नए शिकार की तलाश में था, लेकिन इससे पहले ही नवाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
पुलिस आरोपी के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के संबंध में भी जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स