झांसी में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 4 बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया जिन पर 58000 रुपए का जुर्माना लगाया गया.

झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एंव,नोडल अधिकारी एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह के निर्देशन में टी आई देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा जेल चौराहा पर बुलेट मोटरसाइकिलो में मॉडिफाई साइलेंसर एवं बिना नंबर प्लेट लगाए हुए चालको पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 04 बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया जिन पर 58000 रुपए का जुर्माना लगाया गया.तथा 01 मोटरसाइकिल नाबालिक द्वारा चलाते हुए पाए जाने पर₹10000 का जुर्माना लगाते हुए सीज किया गया। तथा 03 वाहन बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर ₹17000 का जुर्माना लगाया गया। तथा टी आई देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सेमरी टोल प्लाजा जाते समय दिगारा में एक कंटेनर बहुत ही खतरनाक तरीके से डिवाइडर पर कंटेनर चढ़ा कर क्रॉस कर रहा था। जिसे टी आई ने मौके पर ही सीज कर 10000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए थाना बड़ागांव क्षेत्र की पारीक्षा चौकी पर खड़ा किया गया। तथा एक कार में ब्लैक फिल्म पाए जाने पर चालान किया गया और ब्लैक फिल्म को हटाया गया। तथा सेमरी टोल प्लाजा पर ड्रिंकिंग ड्राइविंग की चेकिंग की गई तो 02 कार चालक नशे में पाए गए जिन पर ₹20000 रुपए का जुर्माना करते हुए चालान किया गया। तथा 02 कार में हूटर पाए जाने पर ₹20000 का चालान किया गया। इस प्रकार टीआई ने लगभग 150000 रुपए का जुर्माना किया।।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स