क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का किया उद्घाटन.300 बेड की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का आज से हुआ शुभारंभ.

ललितपुर -में आज क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा द्वारा स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान 300 बेड की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मेडिकल कॉलेज एव

ं अस्पताल का शुभारंभ सांसद अनुराग शर्मा द्वारा किया गया यह मेडिकल कॉलेज आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर इलाज व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं से लैस होकर बुंदेलखंड सहित ललितपुर की जनता को समर्पि

त किया गया मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा यह पर

ियोजना क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स