शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने मांगे पार्टी के लिए 25 हजार, पति ने दी जान
झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया लगभग 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी पिता बताया कि बहू मायके में सहेलियों को पार्टी देने के लिए 25 हजार रुपए मांग रही थी हमारे पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए बहू आ नहीं रही थी।
आरोप है कि 19 जून को बहू को लेने गया तो समधी ने भी कहा- पहले पार्टी के लिए 25 हजार रुपए दो, तब भेजेंगे उन्होंने बिना पानी पूछे ही भगा दिया 21 जून को बेटे ने शराब के साथ जहर खा लिया।
उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाय, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर मोहल्ले का है मृतक का नाम प्रमोद प्रजापति (22) पुत्र संतोष प्रजापति था। वह कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाहर मोहल्ले में रहता था पिता संतोष प्रजापति ने बताया-मेरी दो बेटी और एक बेटा है बेटी काजल और इकलौते बेटे प्रमोद की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बेटी अंजली अविवाहित है।
बेटा प्रमोद प्राइवेट काम करता है उसकी शादी 9 मार्च 2026 को रोशनी से की थी शादी के बाद बहू मायके गई इसके बाद सहेलियों को पार्टी देने के लिए 25 हजार रुपए की डिमांड करने लगी। इतने पैसे बेटा नहीं दे पाया। इससे वो ससुराल आने को तैयार नहीं थे। उसके घरवाले भी बेटी के साथ हो गए।
पिता ने आगे बताया- 19 जून को बहू को लेने गया था। तब समधी कहने लगे कि पार्टी के लिए 25 हजार रुपए दो, तब बेटी को भेजेंगे। उन्होंने न पानी के लिए पूछा और न ही खाना के लिए। तब घर आ गया और पैसों के इंतजाम में जुट गया। बहू नहीं आई तो बेटा प्रमोद डिप्रेशन में रहने लगा।
21 जून को वह काम से लौटा तो शराब के साथ जहर खा लिया। रात लगभग 9:30 बजे मैं घर आया तो बेटा उल्टी कर रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया। यहां पर इलाज के दौरान बेटे की आज मौत हो गई।
पिता ने बताया- बेटे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी बहू और उसके परिवार वालों को दे दी थी। इसके बाद भी वो लोग नहीं आए। कुछ दिन बाद उन्होंने फोन उठाने भी बंद कर दिया। अब बेटे की मौत हो चुकी है, लेकिन बहू और उसके परिवार वाले अभी तक नहीं आए हैं।