जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा हेतु दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 08 जून 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा जनपद झाँसी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराई जा रही है। परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर सहित विभिन्न परीक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा प्रबन्ध, सीसीटीवी निगरानी, यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा गतिविधि के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त, यातायात प्रबन्धन एवं निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया गया। झाँसी पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं तथा सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है झाँसी पुलिस जनपदवासियों एवं अभ्यर्थियों से सहयोग बनाए रखने की अपील करती है तथा आश्वस्त करती है कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है.


📸 और तस्वीरें