रिपोर्टर अर्चना श्रीवास झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक ग्रामीण का शव शनिवार को एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भे
संवाददाता, ललितपुर
05 जुलाई 2026, 05:45 PM2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
2 दिन से लापता कुएं में मिली लाश
खबर सुनें
केवल खबर का कंटेंट पढ़ा जाएगा
2 दिन से लापता कुएं में मिली लाश
रिपोर्टर अर्चना श्रीवास
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक ग्रामीण का शव शनिवार को एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम दुरबई निवासी कृष्णबिहारी कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता शिवप्रसाद उर्फ भज्जू (45) गुरुवार रात गांव में बैठने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
शनिवार को खोजबीन के दौरान एक कुएं पर लगी लकड़ी टूटी हुई मिली, जिससे संदेह हुआ। इसके बाद कुएं का पानी निकलवाया गया, जहां शिवप्रसाद का शव दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक मंगला सिंह और पवन कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।
शिवप्रसाद मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी राजकुमारी, दो पुत्र कृष्णबिहारी और दीपचन्द, एक पुत्री और माता-पिता हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। परिजनों के अनुसार, शिवप्रसाद का पुत्र कृष्णबिहारी बीमार रहता है, जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने लोगों से कर्ज भी ले रखा था और इस वजह से काफी चिंतित रहते थे।
टोडी फतेहपुर थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।