शिवपुरी में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार के 'प्रतिबिंब पोर्टल' पर दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। ये आरोपी लोगों को बलात्कार के झूठे मामलों में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी देकर अवैध वसूली करते थे।
इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस ने 'ऑपरेशन मैट्रिक्स' के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी शिवम लोधी (21 वर्ष), निवासी राधाकृष्ण मोहल्ला, भौंती को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक बलेनो कार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना भौंती में अपराध क्रमांक 241/26, धारा 319 (2), 318(2), 338, 308(6), 3(5) बीएनएस और 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया जा रहा है।
जब्त की गई सामग्री में पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP33 NA 9987) जिसकी कीमत 1,20,000 रुपये, बलेनो कार (क्रमांक UP93BZ9432) जिसकी कीमत 8,00,000 रुपये और तीन मोबाइल फोन जिनकी कीमत 2,00,000 रुपये है। इस प्रकार कुल 11,20,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उप निरीक्षक संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय सिंह, आरक्षक मलखान गुर्जर, आरक्षक बृजेश राणा, आरक्षक गजेंद्र शर्मा और आरक्षक दुर्गाविजय रावत की अहम भूमिका रही।