बंगरा में परंपरागत हांथे लगाने जा रही आदिवासियों से भरी पिकअप पलटी.हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग घायल.

रिपोर्ट - अर्चना श्रीवास (झांसी)
झांसी । झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया बंगरा क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास विवाह के बाद परंपरागत "हत्था" कार्यक्रम में शामिल होने जा रही लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम घुराट के निवासी हैं। वे नवदंपति के साथ पारंपरिक हत्था कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में नवदंपत्ति के साथ उनके परिजन और रिश्तेदार सवार थे। जैसे ही वाहन बंगरा के पास पहुंचा, अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग नीचे दब गए और कई यात्री सड़क पर जा गिरे।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिव शंकर प्रताप तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक खुशियों भरे पारिवारिक आयोजन को पल भर में चिंता और अफरा-तफरी में बदल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम घुराट में भी परिजनों के बीच चिंता का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि घायल यात्रियों का उपचार जारी है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स