मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्डों की गुंडई, तीमारदार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट और उसे कुत्तों से भी कटवाया.

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्डों ने एक तीमारदार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा 5 से 6 गार्डों ने उसे घेर लिया और लगभग 25 डंडे मारे इससे युवक का सिर फट गया घायल युवक का आरोप है कि गार्डों ने उसे कुत्तों से भी कटवाया।घायल युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना शुक्रवार देर रात 1:30 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक ने चौकी पहुंचकर आपबीती बताई।

पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।हरियाणा से अपने दोस्त के पिता का उपचार कराने यहां आए मुन्ना (26) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के पास स्थित दवा की दुकान के पास खड़ा था, तभी शराब के नशे में वहां खड़े सुरक्षा कर्मी उससे अभद्रता करने लगा।विरोध करने पर उसने 5 से 6 सिक्योरिटी गार्डों को बुला लिया।

सभी ने मिलकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए वह दवा की दुकान में जा घुसा। आरोप है कि सिक्योरिटी ने उसे वहां से घसीट लिया। आरोपी युवक को जमकर पीटा।इससे उसका सिर फट गया।

कुत्तों ने भी उसे पीठ के नीचे काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स