बबीना (झाँसी)। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए झाँसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के बबीना टोल प्लाजा द्वारा एक शानदार सामाजिक पहल की गई।
टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों (रोड यूजर्स) और आम जनमानस को राहत पहुँचाने के लिए विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस पुनीत कार्य का शुभारंभ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) झाँसी के परियोजना निदेशक मनोज कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ एनएचएआई की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन झाँसी ललितपुर परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा किया गया।
इस दौरान परियोजना प्रबंधक विजय कौशिक, वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह और टोल मैनेजर आकाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं खड़े होकर इस सेवा कार्य में सहभागिता की।सुबह से ही शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार सवारों, बसों को रुकवाकर उनके यात्रियों, बाइक चालकों और आसपास के स्थानीय नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित किया गया।
शरबत पीने के बाद राहगीरों के चेहरों पर सुकून साफ नजर आया। शरबत वितरण के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहद विनम्रता के साथ लोगों को गर्मी से बचने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
शरीर में पानी की कमी न होने दें और जरूरी होने पर ही दोपहर में निकलें। टोल प्रबंधन ने बताया कि बबीना टोल प्लाजा द्वारा समय-समय पर ऐसे अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
इन कर्मचारियों का रहा विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने में टोल प्लाजा से कृष्णा, माधव, हर्षित, अरुण, रणविजय, जीतेन्द्र सेंगर, दिलीप, सोनू भीम, जोगिन्दर, पुष्पेंद्र, गौरव आदि सहित बड़ी संख्या में टोल कर्मचारी सेवा भाव से जुटे रहे।