झांसी।
मानव सेवा की एक सराहनीय मिसाल उस समय देखने को मिली जब तेजपुरा स्थित मां शारदा महाविद्यालय के पास गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया बरुआसागर से बगरा रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवारों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सड़क किनारे जा गिरी और दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने तुरंत हाईवे पेट्रोलियम टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलियम टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभालते हुए तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 एंबुलेंस सेवा को बुलाया।घायलों की पहचान प्यारे लाल पिता कल्लू (60 वर्ष) तथा राधेलाल पिता जमुना प्रसाद, निवासी ग्राम खंदरका जिला झांसी के रूप में हुई है।
दोनों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया गया जहां समय रहते उपचार शुरू हो सका।इस सराहनीय कार्य में हाईवे पेट्रोलियम टीम के प्रणवीर सिंह, राघवेंद्र पटेल, राहुल कुमार, डॉ.
सुनील कुमार तथा 1033 एंबुलेंस चालक दीपचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई एवं मानवता की भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।LNN - न्यूज़ अर्चना श्रीवास झांसी