ऑटो में छूटा वृद्ध महिला का बैग बड़ागांव पुलिस के काफी प्रयास के बाद ऑटो को खोज निकाला और महिला को सकुशल वापस लौटाया जिसे वापस पाकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.

झांसी के कस्बा बड़ागांव में बाहर से आई एक वृद्ध महिला का बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया बैग छूटने के बाद ऑटो चालक वहां से चला गया जिससे महिला काफी परेशान हो गई इसके बाद महिला ने थाना बड़ागांव पु

लिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की उपनिरीक्षक रामजी पटेल ने ऑटो रिक्शा की पहचान कर उसकी तलाश की और काफी प्रयास के बाद ऑटो को खोज निकाला जांच करने पर महिला का बैग

सुरक्षित मिला, जिसे पुलिस ने सकुशल वृद्ध महिला को वापस सौंप दिया अपना सामान वापस मिलने पर वृद्ध महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई उन्होंने बड़ागांव थाना पुलिस और झांसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

व सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली ने एक बार फिर लोगों का भरोसा मजबूत किया है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स