जिला कारागार में चला नशा मुक्ति अभियान, बंदियों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प / नशा अपराध और अवसाद की बड़ी वजह, विशेषज्ञों ने बंदियों को किया जागरूक.

झाँसी!

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी द्वारा जिला कारागार में नालसा की “DAWN” योजना के अंतर्गत वृहद नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कमलेश कच्छल के संरक्षण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव श्रीमती ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ शिविर में जेल अधीक्षक विनोद कुमार, डिप्टी जेलर मोनिका सचान सहित जेल प्रशासन का सहयोग रहा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.

गोबरैले एवं डॉ.

रामस्वरूप श्रीवास्तव ने बंदियों को नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए नशा छोड़ने के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया विशेषज्ञों ने कहा कि नशा अपराध और अवसाद की जड़ बनता है, इसलिए इससे दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना जरूरी है वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक आदिल जाफरी ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल दीपक मणी एवं अजय राठौर ने एनडीपीएस एक्ट, नशे से जुड़ी कानूनी जटिलताओं और निशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम के दौरान कई बंदियों ने भविष्य में नशा न करने का संकल्प लिया इस अवसर पर पराविधिक स्वयंसेवक शशि रैकवार व अंकित आर्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स