शिकायत करने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर मचाया तांडव, पति के पैर तोड़े; पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करते थे.

झांसी!

थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने सीपरी बाजार क्षेत्र के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करते थेपीड़िता श्रीमती सुलेखा ने शिकायती पत्र में बताया कि 9 जून की शाम आरोपी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

विरोध करने पर धमकी देकर चले गए इस मामले की शिकायत चौकी उन्नाव में की गई, लेकिन कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए आरोप है कि 20 जून को आरोपी दोबारा घर पहुंचे और महिला के साथ मारपीट करने का प्रयास किया।

वहीं 24 जून की सुबह शिकायत की जानकारी होने पर आरोपी लोहे की रॉड व धारदार हथियार लेकर घर पहुंचे और महिला के पति पर हमला कर दिया हमले में पति के सिर में गंभीर चोटें आईं, सिर में दस टांके लगे और दोनों पैरों में गंभीर चोट बताई गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा हैपीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स