बबीना में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईंबबीना।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बबीना मंडल में "जनकल्याण शिविर" का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
जनकल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
जनजागरूकता एवं जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ