जयश्री ज्वेलर्स के सहयोग से वाणी चेस क्लब का निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न:

जयपुर।

जयश्री ज्वेलर्स मानसरोवर के सहयोग से वाणी चेस क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ शिविर में 25 बच्चों ने भाग लेकर शतरंज की विभिन्न तकनीकों, रणनीतियों एवं जीवनोपयोगी गुणों का प्रशिक्षण प्राप्त किया समापन समारोह में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं शतरंज बोर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं कार्यक्रम में सांसद जयपुर शहर डॉ.

मंजू शर्मा का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। अपरिहार्य कारणों से उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि की भूमिका वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार जी ने निभाई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मीना देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक ज्ञानचंद जैन , भाजपा मानसरोवर मंडल अध्यक्ष सी ए विपिन सिंगल एवं चेस पेरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष अमित गुप्ता रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार जी, शतरंज प्रशिक्षक भगवती प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह, एडवोकेट पियूष शर्मा ,दीपक राव एवं सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान जय श्री ज्वेलर्स के मैनेजर संदीप सिंह जी एवं वाणी चेस क्लब के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन द्वारा साफा, माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया वाणी चेस क्लब के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन एवं रितु जैन ने बताया कि क्लब द्वारा अब तक लगभग 10 निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं तथा पिछले एक माह में 120 से अधिक बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

क्लब का उद्देश्य केवल शतरंज सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच का विकास करना है।उन्होंने बताया कि इस शिविर की परिकल्पना एवं संचालन में वाणी जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कम आयु में बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं शतरंज के प्रचार-प्रसार के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है।

युवा अध्यक्ष वाणी जैन ने मंच संचालन किया और कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन में सही निर्णय लेने, धैर्य रखने एवं चुनौतियों का सामना करने की कला सिखाता है।

उन्होंने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयश्री ज्वेलर्स की एचआर मैडम आयुषी सिंह एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव शोभा जांगीड़ ने शतरंज के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वाणी चेस क्लब की इस सामाजिक एवं ऐतिहासिक पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जयश्री ज्वेलर्स सदैव ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक अभियानों के साथ खड़ा रहेगा और भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।कार्यक्रम में जयश्री ज्वेलर्स मानसरोवर परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पूरे शिविर एवं समापन समारोह के लिए अपना उत्कृष्ट परिसर पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया।

साथ ही उनकी समर्पित स्टाफ टीम द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्थाएं एवं आत्मीय सहयोग प्रदान किया गया, जिससे आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।समारोह का विशेष आकर्षण ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा द्वारा माउथ ऑर्गन पर प्रस्तुत "वंदे मातरम्" एवं "हम होंगे कामयाब" की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को देशभक्ति एवं उत्साह से भर दिया।कार्यक्रम में भागचंद- संतोष जैन, रामकृष्ण शर्मा,सुनील जैन गंगवाल, प्रभुलाल बेरवा,प्रेमचंद जैन, अजय -मोना जैन , मनीष-मीनू गोधा , सुनील बाकलीवाल सहित अनेक समाजश्रेष्ठी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में जिनेश कुमार जैन ने सभी प्रशिक्षकों, कोचों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं, समाजसेवियों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक सहयोग का परिणाम है।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

लेखक के बारे में

M

@manojjain

0 फॉलोअर्स