खनियाधाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत नाबालिग बालिका को आगरा से सकुशल किया दस्तयाब,खंदौली बस स्टैंड से बरामद कर परिजनों को सौंपी

📰 अतुल कुमार जैन

खनियाधाना । थाना खनियाधाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 112/26 में अपहृत नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली बस स्टैंड से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्हीं के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खनियाधाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना खनियाधाना में दर्ज अपराध क्रमांक 112/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका की लोकेशन आगरा के खंदौली बस स्टैंड पर मिली। टीम ने तत्काल दबिश देकर प्रतीक्षालय से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

(इनकी रही सराहनीय भूमिका)

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि जगदीश शरण बंजारा, आरक्षक अनूप कुमार, आरक्षक हेम सिंह और महिला आरक्षक हनीराजा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना की है।

लेखक के बारे में

ATUL JAIN

@atuljain

Senior Reporter Shivpuri

1000 फॉलोअर्स