बगरौनी जागीर। ग्राम पंचायत राजगिर बगरौनी जागीर में प्रस्तावित शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर ठेका खोले जाने का विरोध किया और प्रशासन से इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब का ठेका खुलने से सामाजिक वातावरण खराब होगा, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी तथा महिलाओं और बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पहले से ही नशे की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है ऐसे में यदि शराब का ठेका खोल दिया जाता है तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ठेका बंद करने और गांव में शराब बिक्री पर रोक लगाने के समर्थन में नारेबाजी की ग्रामीणों का कहना था कि वे किसी भी कीमत पर गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे प्रदर्शन में अवध बिहारी पटेल, छत्रपाल कुशवाहा, वीरेंद्र अहिरवार, दशरथ अहिरवार, सत्येंद्र पटेल, घमंडी पटेल, राजू पटेल, गजेंद्र कुशवाहा, घनेंद्र पाल, कुलदीप पटेल, अनिल पटेल, मनीष, मोहित अहिरवार, हरिराम अहिरवार, विशाल अहिरवार, मनोज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रशासन से गांव की जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की ग्रामीणों ने माननीय उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से मांग की है कि ग्राम पंचायत राजगिर बगरौनी जागीर में प्रस्तावित शराब ठेका खोले जाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार नहीं करता है और ठेका खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता है तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे तथा आगे भी शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे।