श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन झांसी के तत्वावधान में देव स्थल खाती बाबा मंदिर में शरबत वितरण कार्यक्रम संपन्न

झांसी। जून परमा एकादशी के पावन अवसर पर दिनांक 11 जून 2026 को श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन, झांसी के तत्वावधान में देव स्थल खाती बाबा मंदिर परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करते हुए सेवा एवं मानवता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक रेखा यादव एवं अध्यक्ष उदय सिंह यादव के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर शुभम यादव, शर्मिला यादव, सुधा यादव, माधुरी राज, मीरा रायकवार, रेखा परिहार, मधु यादव, नीलम शर्मा, कान्हा यादव, हेमंत, नीरज, रोशनी यादव, अनु यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि परमा एकादशी का पर्व सेवा, दान, पुण्य और मानव कल्याण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और भविष्य में भी संस्था जनहित के ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भावना की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। :::

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स