दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल, जिसमें दबंगों द्वारा एक युवक की लातों से कूच-कूच कर उसे अधमरा कर दिया.

झांसी में दबंगों की दबंगई खुलेआम देखने को मिली कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट निवासी अनिकेत वर्मा का आरोप है कि वह अपने मोहल्ले में बैठा हुआ था, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ विवाद शुरू कर दिया आरोप है कि देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा और मारपीट होती दिखाई दे रही है पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स