झांसी में लाल लपटों का आतंक भीषण अग्निकांड में पुलिस चौकी सहित 10 दुकानों में लगी आग,दमकल कर्मी झुलसा.

झांसी के बंगरा कस्बे में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी अज्ञात कारणों से लगी आग ने बंगरा पुलिस चौकी समेत करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा कस्बे में बुधवार देर रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुलिस चौकी के साथ आसपास की करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की चपेट में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दुकान, उनका कार्यालय, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, मिठाई की दुकान समेत कई प्रतिष्ठान आ गए। दुकानदारों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन कर मामले की जांच कर रहा है, जबकि प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे की मांग की है

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स