हॉकी एशिया कप में भारत को जीत दिलाने वाली अंडर-18 भारतीय टीम के कप्तान और झांसी के लाल केतन कुशवाहा का अपने गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जापान को 4-1 से हराकर एशिया कप जीतने के बाद पहली बार झांसी पहुंचे केतन का रेलवे स्टेशन पर जोरदार अभिनंदन हुआ अंडर-18 भारतीय हॉकी टीम के कप्तान केतन कुशवाहा जैसे ही वंदे भारत ट्रेन से झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों खेल प्रेमियों, परिजनों और समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के बीच केतन का सम्मान किया गया हाल ही में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान केतन कुशवाहा की अहम भूमिका रही। झांसी पहुंचने पर लोगों ने उन्हें मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.