झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर नींद की झपकी बनी हादसे की बजह, सीमेंट लदा कंटेनर पलट.

झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट की बोरियों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है थाना सकरार क्षेत्र के पटेल नगर के पास झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर यह हादसा उस समय हुआ, जब सीमेंट की बोरियों से लदा कंटेनर झांसी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को चलते वाहन में नींद की झपकी आ गई, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की दीवार से टकरा गया और पलट गया हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर में भरी सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। वहीं क्लीनर बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स