📰 अतुल कुमार जैनपिछोर। प</strong>ुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भौंती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया की टीम ने सुरेश राजपूत के घर के पास छापामार कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश गुप्ता 62 वर्ष, जयकुमार उर्फ जैकी लोधी 30 वर्ष, नरेन्द्र झा 29 वर्ष, आशीष कलावत 34 वर्ष, प्रहलाद लोधी 24 वर्ष, राजकुमार गुप्ता 40 वर्ष और सुरेश राजपूत 39 वर्ष शामिल हैं।
सभी आरोपी भौंती थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से 52 पत्तों की ताश की गड्डी, 15,160 रुपये नगद, 4 मोटर साइकिल और 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
जब्त मशरूके की कुल कीमत 3,20,160 रुपये आंकी गई है।थाना भौंती में सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 183/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
जुर्म सात वर्ष से कम सजा का होने के कारण सभी को BNSS की धारा 35(3) का नोटिस तामील कराकर रुखसत किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
टीम में सउनि संजय भगत, प्रआर मृत्युंजय सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, दुर्गा विजय रावत और गजेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।