सिलिंडर लीक होने से तीन दुकानों में भीषण आग, समोसे बनाते समय हुआ हादसा; दुकानदार झुलसा, लाखों का नुकसान

झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में आज सुबह एक चाय-नाश्ते की दुकान पर समोसे बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया हादसे में एक दुकानदार झुलस गया, जबकि तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया जानकारी के अनुसार डेली गांव निवासी अजय राजपूत अपनी चाय-नाश्ते की दुकान पर सुबह समोसे तैयार कर रहे थे इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। दुकान में लगी तिरपाल ने आग को तेजी से फैलाने का काम किया और कुछ ही देर में आग पड़ोस की हार्डवेयर तथा परचून की दुकान तक पहुंच गई दुकानों से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दुकानदार अमर राजपूत आग की चपेट में आकर झुलस गए सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलिंडर से हुई लीकेज बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स