बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा की कोर कमेटी में राज्य आन्दोलन को तेज करने का लिया गया निर्णय.

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं रक्षामंत्री के पुतले फूंके जाने के लिए जेल भेजे गए मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय एडवोकेट का बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा की कोर कमेटी में अभिनंदन किया गया।
कोर कमेटी की बैठक में चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
पहला निर्णय लिया गया कि अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसद एवं छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतले जलाए जाएंगे।
दूसरा, गर्मी कम होते ही बुंदेलखंड के समस्त लोक सभा क्षेत्रों में अलग अलग दो दिवसीय कार्यक्रम जिसमें प्रधानमंत्री, सांसदों एवं विधायको को खून से पत्र लिखे जायेंगे, हर लोकसभा क्षेत्र में दोनों दिन मशाल जुलूस निकाले जाएंगे, लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्रों में दो- दो हजार बुंदेली योद्धा संघर्ष करने के लिए बैज लगाकर तैयार किए जाएंगे।
तीसरा, हर विधान सभा क्षेत्र में तीन माह के भीतर दस -दस हजार लोगों से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए जनमत संग्रह कराए जाएंगे साथ ही अब बृहद स्तर पर, लगभग हर घर से दो हाथ चाहिए का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।
चौथा, बुंदेलखंड राज्य निर्माण आन्दोलन को चलाने के लिए अब अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी इस लिए राज्य समर्थकों एवं मोर्चा सहयोगियों से छोटी छोटी धनराशि एकत्रित की जायगी जिसकी शुरुआत आज बैठक मे ही कुंवर सतेंद्रपाल सिंह अध्यक्ष बुंदेलखंड क्रांति दल ने 1100/- रूपये का सहयोग देते हुए कहा कि हमारा संगठन प्रतिमाह आर्थिक सहयोग करता रहेगा साथ ही जनता से अपील करते हुए कहा कि मोर्चा को आर्थिक सहयोग कर बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन को गति प्रदान करें
इसी क्रम मे फूलचंद्र जैन एडवोकेट ने भी 151/-रूपये निर्माण मोर्चा सहयोग राशि भेंटकर सम्मानित किया
मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि मोर्चा को लोग इसलिए ज्यादा पसंद करते है मोर्चा जो कहता है वो करता हैं। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न सहने के लिए मन बना लिया हैं अब जेल जाना पड़े तो जाया जाएगा, चाहे गुंडा एक्ट लगाया जाए, गैंगस्टर लगाया जाए या एन.एस.ए लगाया जाए राज्य निर्माण के लिए सब कबूल हैं अन्त मैं जिला अधिवक्ता संघ व अधिवक्ताओ सहित बुन्देली योद्धाओ का आभार व्यक्त किया।
कोर कमेटी की बैठक में महामंत्री एडवोकेट अशोक सक्सेना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, कोषाध्यक्ष वरुण अग्रवाल एड, गिरजा शंकर राय,रामकुमार खरे एडवोकेट, नरेश शर्मा , उत्कर्ष साहू, हनीफ खान रामजी सिंह पारीछा , प्रदीप नाथ झा एडवोकेट , रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट,
गोलू ठाकुर, राम गुप्ता, अरूण रायकवार, विजय रायकवार, ब्रजेश राय, प्रदीप गुर्जर, इम्तियाज हुसैन, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज शाक्य, कलाम कुरैशी, मुहम्मद शफीक, राधा वर्मा, कुंती राय, रजनी वर्मा, विभिन्न संगठनो के मुकेश अग्रवाल एडवोकेट अध्यक्ष सराफा बाजार झाँसी,घनश्याम कोरी स्वतंत्र जनता राज्य पार्टी, पंकज रावत अध्यक्ष प्रजाशक्ति पार्टी , रामकुमार पाण्डेय एडवोकेट, राकेश त्रिपाठी एडवोकेट,शरद प्रताप सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट,बृजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट महेश अनुरागी एडवोकेट राजेंद्र सिंह परिहार एडवोकेट विनोद वर्मा एडवोकेट अनिल यादव एडवोकेट,अजय श्रीवास्तव एडवोकेट राजेश आर्य एडवोकेट अनुराग मिश्रा एडवोकेट अब्दुल अली कुरैशी एडवोकेट जिला अधिवक्ता संघ झाँसी द्वारा भानु सहाय एडवोकेट केंद्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा को समर्थन किया.

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स