झांसी में अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिला महानगर कार्यालय, जानकीपुरम कॉलोनी, झांसी में महानगर अध्यक्ष विजय बरार कछवारे की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अहमद खां मंसूरी जी, प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंच एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मपाल निरंजन जी, राष्ट्रीय सचिव, व्यापार मंच उपस्थित रहे.बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विजय बरार कछवारे ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट अवश्य लगाए तथा अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक समर्थकों और शुभचिंतकों के घरों पर भी पार्टी का झंडा लगवाने का कार्य करें। आने वाले समय में झांसी महानगर का प्रत्येक क्षेत्र अपना दल (एस) के झंडों से सुशोभित दिखाई देना चाहिए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी अभी से पूरी मजबूती के साथ शुरू करनी होगी। कोई भी चुनाव एक दिन में नहीं जीता जाता, बल्कि उसकी तैयारी वर्षों पहले से की जाती है अब हमारे पास समय सीमित है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुट जाएं उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ समितियों का गठन करें, नए सदस्यों को जोड़ें, जनसंपर्क अभियान चलाएं तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अपना दल (एस) का होगा और इसके लिए हमें आज से ही मजबूत नींव तैयार करनी होगी बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि अहमद खां मंसूरी जी एवं विशिष्ट अतिथि धर्मपाल निरंजन जी ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि झांसी महानगर के प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अपना दल (एस) को मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा अपने संबोधन के अंत में महानगर अध्यक्ष विजय बरार कछवारे ने मजबूत बूथ होगा तभी मजबूत संगठन होगा, मजबूत संगठन होगा तो पार्टी मजबूत होगी, और पार्टी मजबूत होगी तो प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और भविष्य भी मजबूत होगा। यह हमारी गारंटी है बैठक में प्रमुख रूप से अजहर कुरेशी (जिला अध्यक्ष, महानगर युवा मंच), मनोज गोटिया (विधानसभा अध्यक्ष, झांसी), संजीव झांस्या (विधानसभा अध्यक्ष, बबीना), सचिन भारती (महानगर उपाध्यक्ष), मोहम्मद अशफाक अली मंसूरी, मुकेश साहू, मनमोहन नामदेव, विशाल वर्मा (महानगर महासचिव), विजय वर्मा (महानगर सचिव), सत्यम गुप्ता (जोन अध्यक्ष, शहर), नासिर कुरेशी, अरुण फौजी (महानगर उपाध्यक्ष), सोनू वर्मा (महानगर उपाध्यक्ष), अमित वर्मा, आयुष वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



📸 और तस्वीरें