सुकवां ढुकवां बांध में केमिकल डालकर किया लाखों मछलियों का शिकार - जिससे लाखों की तादात में मर रही है मछलियां.

ललितपुर जिले के तहसील तालबेहट अंतर्गत सुकवां ढुकवा बांध पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डैम में विषैला केमिकल डाल दिया जिससे डैम की लाखों मछलियां मर गई.जैसे ही यह नजारा पास के गांव भेंसनवारा के ग्रामीणों ने मछलियों के मौत का मंजर देखा तो किसी ने मरी पड़ी मछलियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तहसील से लेकर ललितपुर जिला मुख्यालय तक हड़कंप पहुंच गया। हालांकि इस घटना के पीछे किसका हाथ है यह जांच का विषय बना हुआ है ।

लेखक के बारे में

Deepu Gupta

@deepugupta1310

Reporter Talbehat

0 फॉलोअर्स