झांसी में सिटी पैलेस होटल के बेसमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरीचित्रा चौराहा स्थित ग्वाल टोली इलाके में हादसा, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना

झांसी। शहर के चित्रा चौराहा स्थित ग्वाल टोली, सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित सिटी पैलेस होटल की दूसरी शाखा के बेसमेंट में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के बेसमेंट से धुआं निकलता दिखाई देने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।स्थानीय लोगों और होटल कर्मचारियों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के कार्य में जुटी हुई थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।

आग से हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स