झांसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या पर बड़ा बयान दिया कहा कि इसीलिए हम हिंदुओं को जगाते रहते हैं, मगर देश का दुर्भाग्य है कि हलाल दिखाने के नाम पर ले जाकर सूर्या नाम के बालक की हत्या की गई.उनके अंदर दया, करुणा, प्रेम नहीं है अगर हिंदू एक होगा तो कोई भी बाल बांका नहीं कर सकेगा।
सूर्या के आरोपी असद के एनकाउंटर में मारे जाने पर कहा- योगी की पुलिस ने ने जो किया वह बहुत अच्छा किया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में एक माह की साधना के बाद ट्रेन से सोमवार दोपहर को झांसी पहुंचे।
यहां से कार द्वारा वह बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए लोगों के ऊपर बुलडोजर चलवाना किसी साधु का काम नहीं हो सकता वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया देते हुए योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया।
कहा- साधना करने वाला साधु होता है, सठे साठयम समाचरेत.देशहित, जनकल्याण और लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़ता।
वहीं पेपर लीक मामले पर कहा अब व्यवस्था सुधर रही है बद्रीनाथ धाम में एक माह की साधना पर कहा-अभूतपूर्व अनुभव रहा, 8-9 वर्ष बाद वहां तप करने का मौका मिला।
अब वापस बागेश्वर बालाजी के चरणों में जाकर जनसेवा, हिन्दू राष्ट्र बनाने, धर्मान्तरण कराने वालों की ठठरी बारने का काम करेंगे।
हमें दो बातें भूलनी नहीं चाहिए, नारायण इक मौत को दूजा श्री भगवान।श बाकी जो चल रहा, उसे चलने देना चाहिए बाबा बागेश्वर के झांसी पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया।
लोगों ने उनको फूल मालाएं पहनाकर आर्शीवाद लिया उनसे मिलने के लिए सैड़कों समर्थकों का सैलाव उमड़ पड़ा। पुलिस और उनके सुरक्षाकर्मी किसी तरह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को स्टेशन के बाहर लाए।
यहां से वे कार द्वारा बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए।