सरकारी शराब की दुकान ना खुलने के लिए महिलाओं ने किया विरोध, शराब की पेटियों में लगाई आग

झांसी प्रस्तावित सरकारी शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को गांव की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया महिलाओं का कहना है कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और शराब की दुकान खोलने के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा तथा परिवारों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा आक्रोशित महिलाओं ने मौके पर रखी शराब की पेटियों को तोड़ दिया और उनमें आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वे अपने गांव में शराब की दुकान खुलने का लगातार विरोध करेंगी। उनका कहना है कि "हम लड़ेंगे, मरेंगे, लेकिन गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगें फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई हैं

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स