अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन टीम द्वारा धार्मिक कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण बैठक का भव्य आयोजन

झांसी जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम द्वारा एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भक्ति, आध्यात्म और मानव सेवा के भाव में पूरी तरह सराबोर नजर आए धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे, मानवता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर झांसी पहुंचीं बहिन प्रियंका साहू (उप सभापति, झांसी) का सभी पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह यादव नगरा, एडवोकेट उमेश प्रजापति (जिलाध्यक्ष, झांसी), राहुल कुशवाहा (मंडल अध्यक्ष, झांसी), प्रीति साहू (महिला जिलाध्यक्ष, झांसी), आचार्य पं. मुनि कृष्ण विदुआ पांडे (उपाध्यक्ष, झांसी), मुकेश कुमार राजपूत (ब्लॉक महासचिव, बबीना), मोनू सिंह (महिला ब्लॉक अध्यक्ष, बबीना), प्रमोद साहू (ब्लॉक अध्यक्ष, तालबेहट), संतोष साहू (युवा मंडल अध्यक्ष, झांसी) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, मानवाधिकार जागरूकता अभियान, सामाजिक सेवा कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानवाधिकारों की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।
धार्मिक कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, एकता और मानव सेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स