कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला,कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल.

झांसी जिले के थाना टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी में मामूली विवाद ने एक खूनी संघर्ष करा दिया जिसमें फरसा कुल्हाड़ी लाठी डंडों से गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों के जानलेवा हमले में परमानंद आर्य,पंकज आर्य एक मासूम बच्चा,महिला वती एवं दो और महिलाएं घायल होने गांव में दहशत का माहौल बन गया स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह से फरसा कुल्हाड़ी लाठी डंडों से हमला होना एक पहले से घात लगाए हुए एक जानलेवा हमले साजिश थी फरसा कुल्हाड़ी चलते देख मौके पर हड़कंप मच गया और किसी ने भी झगड़े को रोकने का प्रयास नहीं किया गंभीर हालत में घायल हुए लोगों को लेकर परिजन आज शनिवार समय 3 बजे थाना टहरौली पहुंचकर मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायलो को झांसी रेफर कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स