झांसी में गर्मी का जबरदस्त कहर, चौराहे पर लगे तम्बू, कृतिम बारिश यहां 46 डिग्री पर घूमा तापमान, पानी का रनिंग छिड़काव ट्रांसफार्मरों के आगे बढ़ाई गई कूलरों की संख्या / बिजली कटौती कर रही कोढ़ में खाज का काम

झांसी में गुरुवार को एक बार फिर सूरज ने तेवर दिखाए। सुबह आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन दिन चढ़ते ही उमस और तपिश बढ़ गई।

दोपहर तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग ने शाम तक पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है.मौसम विभाग के अनुसार शाम के समय तेज गर्म हवा चल सकती है।

इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

हालांकि बारिश से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ने की संभावना जताई जा रही है फिलहाल झांसी ऑरेंज जोन में है और भीषण हीट वेव को लेकर अलर्ट है.गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

शहर के प्रमुख इलाइट चौराहा, जेल चौराहा और बस स्टैंड के पास राहगीरों और बाहर से आने वाले मुसाफिरों के लिए अस्थायी तंबू लगवाए गए हैं, ताकि लोग तेज धूप से बचकर कुछ देर छांव में आराम कर सकें जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं।

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक और गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम रखने को कहा गया है।

साथ ही एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं.दिन में भीषण गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तो वहीं रात को बिजली विभाग की अघोषित कटौती ने लोगों का चैन छीन लिया है।

शहर के नंदनपुरा फीडर से संचालित खाती बाबा, दीनदयाल नगर, ट्यूबवेल रोड, खोड़न और ईसाई टोला समेत करीब 10 हजार की आबादी वाले इलाकों में रात 12 बजे बिजली गुल हो गई।

करीब तीन घंटे बाद रात 3 बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन सुबह 5 बजे फिर बिजली चली गई जो दोपहर 12 बजे के बाद ही वापस आई.लगातार बिजली कटौती के चलते घरों में रहने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का गर्मी से बुरा हाल रहा।

लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों और छतों पर बैठे नजर आए हालांकि बिजली विभाग ने अघोषित कटौती से इनकार किया है।

विभाग का कहना है कि लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने की वजह से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे ठीक करने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई झांसी में भीषण गर्मी का असर इंसानों से लेकर मशीनों तक दिखाई दे रहा है।

बिजली विभाग ने पहले मुन्नालाल पावर हाउस में लगे छह ट्रांसफार्मरों पर एक-एक जंबो कूलर लगाया था।

लेकिन गर्मी की तपिश इस हद तक बढ़ गई है कि अब विभाग को एक ट्रांसफार्मर पर 2 कूलर लगाने पड़ रहे हैं इसको लेकर अधीक्षण अभियंता (नगर) पुष्कर सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो जाते हैं।

ऐसे में अगर उसकी हीट को मेंटेन नहीं किया जाता है तो वह ट्रिप कर जाएगा।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स