जालौन जिले में ईद-उल-अजहा (बक़रीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया जिलेभर की करीब 117 मस्जिदों और 20 ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन, भाईचारे और देश की खुशहाली की दुआओं के साथ बक़रीद की नमाज अदा की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी बक़रीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
देर रात से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल ललितपुर लाइव टीवी तैनात किया गया था सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई, वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों यानी "तीसरी आंख" के जरिए भी निगरानी की गई।
अधिकारियों ने ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से जिलेभर में बक़रीद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पत्र हुआ अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट